Haryana: डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, आज से ड्यूटी पर होंगे उपस्थित; सरकार ने मानी मांगें

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Jul, 2024 07:35 AM

haryana doctors strike ends will be present duty from today

हरियाणा में 2 दिन से चल रही डॉक्टर की हड़ताल शुक्रवार आधी रात को खत्म हो गई। आज से सभी डॉक्टर काम पर लौटेंगे। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएसए) के अध्यक्ष राजेश ख्यालिया ने बताया कि सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित ​अग्रवाल के साथ...

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा में 2 दिन से चल रही डॉक्टर की हड़ताल शुक्रवार आधी रात को खत्म हो गई। आज से सभी डॉक्टर काम पर लौटेंगे। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएसए) के अध्यक्ष राजेश ख्यालिया ने बताया कि सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित ​अग्रवाल के साथ देर रात तक वार्ता हुई। इस दौरान सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया है कि वे हमारी सभी मांगें 15 अगस्त से पहले पूरी कर देंगे।

बता दें कि वीरवार को मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित कुमार अग्रवाल से HCMSA प्रतिनिधियों ने मुलाकात की थी। डॉक्टरों की हड़ताल खत्म कराने में सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल ने अहम भूमिका निभाई। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!