Haryana Assembly Election: हरियाणा में AAP और कांग्रेस का गठबंधन टूटने की कगार पर, नहीं बन पा रही सहमति

Edited By Isha, Updated: 06 Sep, 2024 05:56 PM

haryana assembly election 2024 aap and congress alliance no consensus

हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर सहमति बनती नहीं दिखाई दे रही है। सीटों की संख्या को लेकर दोनों दलों में बात नहीं बन पा रही है।

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर सहमति बनती नहीं दिखाई दे रही है। सीटों की संख्या को लेकर दोनों दलों में बात नहीं बन पा रही है। सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच गठबंधन टूटने की कगार पर है। वहीं आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। आप उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी हो सकती है।

गौर रहे कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) 10 सीटों की मांग कर रही है। हालांकि, कांग्रेस कुल 90 सीटों में से सिर्फ सात देने को तैयार है। आप ने 10 लोकसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक से एक सीट का दावा किया है।

इससे पहले दिन में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उन खबरों का स्वागत किया जिसमें दावा किया गया था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा में आप के साथ गठबंधन की संभावना में रुचि दिखाई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा को हराना सभी विपक्षी दलों की प्राथमिकता है

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!