हरियाणा DGP का नया निर्देश, अब दिसंबर में चलेगा ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Nov, 2025 11:51 AM

haryana dgp issues new directive operation hotspot domination

हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह एक्टिव नजर आ रहे हैं। उन्होंने पूरे हरियाणा के पुलिस अधिकारियों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए अपराध और आपराधिक नेटवर्क पर दोहरी कार्रवाई का ऐलान किया है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह एक्टिव नजर आ रहे हैं। उन्होंने पूरे हरियाणा के पुलिस अधिकारियों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए अपराध और आपराधिक नेटवर्क पर दोहरी कार्रवाई का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि दिसम्बर महीने में प्रदेश में ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन चलेगा, जिसके तहत नशेड़ी, जुआरी, सटोरियों और असामाजिक तत्वों के अड्डों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

डीजीपी ने कहा कि 312 चिन्हित अपराधी जो अब भी फरार हैं उनको फौरन गिरफ्तार करें। उनकी सूची बगल के राज्य पुलिस से साझा करें। उनके फोटो सर्कुलेट कर ज़िले के एसपी लोगों से उनके ठिकानों के बारे में सूचना देने के लिए आग्रह करें। साथ-साथ, उनको पी.ओ. भी घोषित करायें और लुकआउट नोटिस जारी करायें। कुख्यात अपराधियों के तार विदेश से जुड़े होते हैं। सबका पासपोर्ट रद्द कराए। उन्होंने कहा कि अक्सर शिकायत आती है कि गाँव-गाँव, शहर-शहर नशेड़ी, जुआरी, सटोरियों और आवारागर्दों के अड्डे हैं। 

पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!