हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ चार्जशीट, सतपाल कौशिक ने बीजेपी पर आरोप, बोले- सरकार के इशारे पर पुलिस...

Edited By Deepak Kumar, Updated: 28 Oct, 2025 06:37 PM

haryana congress president against filed chargesheet satpal kaushik accuses bjp

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतपाल कौशिक ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ आनन फानन में 12 साल के बाद अचानक सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल की गई।

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर सतपाल कौशिक ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष व पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ आनन फानन में 12 साल के बाद अचानक सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल की गई। ये दर्शाता है कि मौजूदा भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं को रास्ते से हटाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा व आईएनएलडी प्रदेश में पिछले कई सालों से मिलकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने एक झूठी सीडी बना कर षड्यंत्र रच कर भाजपा कों फायदा पहुंचाने के लिए यह कार्य किया है, और विपक्ष को कमजोर की कोशिश की है।

कौशिक ने कहा कि शिकायतकर्ता आज तक भी असली रिकॉर्डिंग सीडी ना तो पुलिस व कोर्ट में पेश कर सके। उन्होंने कहा कि  इस फर्जी सीडी कांड की हाई कोर्ट में आगामी कार्यवाही पर भी स्टे लगा हुआ है लेकिन उसके उपरांत भी आनन फानन मे यह कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि इस सारे मामले में कोर्ट की अवमानना की कार्यवाही भी कोर्ट में डल चुकी है। कांग्रेस पार्टी को न्यायपालिका में पूर्ण विश्वास है, यह केवल भाजपा एवं आईएनएलडी  मिलकर विपक्ष को झूठे आरोप लगाकर कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस का हर कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिला करो संघर्ष करने के लिए हमेशा तैयार है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि देश में जिस प्रकार से भाजपा सरकार विरोधियों को झूठ मुकदमों में फंसा कर राजनीति कर रही है। इसका लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है, प्रदेश के लोग सब समझते हैं कि इस मामले में कितनी सच्चाई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!