हरियाणा में साल दर साल बढ़ रही गरीबों की संख्या, 51 लाख से पार हुए BPL परिवार

Edited By Isha, Updated: 12 Mar, 2025 03:20 PM

haryana bpl families the number of poor people is increasing year by year

करीब तीन करोड़ की जनसंख्या वाले हरियाणा में बीपीएल परिवारों की संख्या 51 लाख से पार हो चुकी है। एक परिवार में औसतन चार व्यक्तियों की संख्या को आधार माना जाए तो प्रदेश में दो करोड़ से अधिक लोग बीपीएल

चंडीगढ़: करीब तीन करोड़ की जनसंख्या वाले हरियाणा में बीपीएल परिवारों की संख्या 51 लाख से पार हो चुकी है। एक परिवार में औसतन चार व्यक्तियों की संख्या को आधार माना जाए तो प्रदेश में दो करोड़ से अधिक लोग बीपीएल की श्रेणी में आ चुके हैं। हरियाणा में बीपीएल की संख्या को लेकर पिछले कई माह से विवाद चल रहा है। 
 

रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023-24 में हरियाणा में बीपीएल परिवारों की संख्या 44 लाख 91 हजार 12 तक पहुंच गई। क्रिड की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2024-25 के दौरान हरियाणा में बीपीएल परिवारों की संख्या 51 लाख 83 हजार 253 दर्ज की गई है।

नागरिक संसाधन सूचना विभाग की रिपोर्ट को लेकर विपक्ष सरकार को घेरता रहा है। बुधवार को कांग्रेस विधायक पूजा ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाते हुए सरकार से पांच साल की रिपोर्ट मांगी। कांग्रेस विधायक ने पांच वर्ष में बीपीएल की संख्या तथा सरकार द्वारा इस दिशा में किए गए प्रयासों पर जवाब मांगा।

 

प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने इसके जवाब में बताया कि वर्ष 2020-21 मंे प्रदेश में बीपीएल परिवारों की संख्या आठ लाख 67 हजार 328 थी। वर्ष 2021-22 में बीपीएल की संख्या बढ़कर आठ लाख 78 हजार 329 हो गई। इसके बाद सरकार ने प्रदेश में नागरिक संसाधन सूचना विभाग का गठन किया। जिसकी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022-23 में प्रदेश में बीपीएल परिवारों की संख्या बढ़कर 32 लाख 69 हजार 29 तक पहुंच गई।

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!