हरियाणा BJP ने बुलाई संगठनात्मक चुनावों पर बैठक, इन मुद्दों को लेकर की जाएगी चर्चा

Edited By Isha, Updated: 07 Mar, 2025 04:35 PM

haryana bjp called a meeting on organizational elections

हरियाणा भाजपा प्रदेश में चल रहे निकाय और संगठनात्मक चुनावों पर मंथन करेगी।  इस बैठक में नगर निगम चुनावों की समीक्षा के साथ-साथ आगे की योजना पर भी चर्चा होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री नागब सैनी

पंचकूला:   हरियाणा भाजपा प्रदेश में चल रहे निकाय और संगठनात्मक चुनावों पर मंथन करेगी।  इस बैठक में नगर निगम चुनावों की समीक्षा के साथ-साथ आगे की योजना पर भी चर्चा होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री नागब सैनी, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, अर्चना गुप्ता और कृष्ण बेदी समेत कई नेता मौजूद है।


बैठक में प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेता संगठनात्मक चुनावों की तैयारी, विधानसभा सत्र और विभिन्न संगठनात्मक और राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि बैठक में जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी व जिला चुनाव संयोजकों के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री, प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष संगठन के पदाधिकारियों के साथ नगर निकाय चुनाव को लेकर बन-टू-वन चर्चा करेंगे और उनके विचार भी सुनेंगे। 

बैठक में संगठन चुनाव को गति देने पर भी विचार विमर्श होगा, साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। पानीपत में होने वाले निकाय चुनाव पर भी भाजपा के नेता चर्चा करेंगे और अब तक की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि भाजपा कार्यकताओं की पार्टी है और कार्यकताओं की मेहनत से ही केंद्र और प्रदेश में लगातार भाजपा की सरकार बन रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!