हॉकी प्रतियोगिता में ब्राउज़ मेडल जीतकर घर लौटे खिलाड़ी का हुआ भव्य स्वागत (VIDEO)

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 08 Sep, 2018 01:39 PM

एशियन खेलों में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रख ब्राउज़ मेडल जीतकर हरियाणा के बेटे सुरेंद्र पालड ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। वह करनाल के गांव बराना के रहने वाले है और मेडल.....

कुरूक्षेत्र(रणदीप रोर): एशियन खेलों में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रख ब्राउज़ मेडल जीतकर हरियाणा के बेटे सुरेंद्र पालड ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। वह करनाल के गांव बराना के रहने वाले है और मेडल जीतने के बाद अपने घर वापस लौटे। जहां समाज के गणमान्य लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। सुरेंद्र कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और हॉकी टीम देश के नामी खिलाड़ियों में उनका नाम शुमार है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार मेडल देश की झोली में डालने वाले सुरेंद्र ने अब एशियन खेलों में हॉकी में अपना दबदबा कायम रखते हुए ब्राउज़ मेडल देश की झोली में डाला है।
PunjabKesari
किसान के बेटे सुरेंद्र को बचपन से ही हॉकी का जुनून था। साल 2017 एशियन खेलों में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। हॉकी चैंपियनशिप प्रतियोगिता में 2017 में हॉकी वर्ल्ड कप जीतकर उन्होंने और भारत की टीम ने देश का नाम रोशन किया। साथ ही साल 2018 में सिल्वर ट्रॉफी जीतकर प्रदेश और अपने समाज का नाम रोशन किया। भाजपा नेता और समाज सेवक बाबूराम ताया ने हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र पालड का एशियन खेलों में ब्राउज मेडल जीतने पर भव्य स्वागत किया।
PunjabKesari
बाबुराम टाया ने कहा कि ऐसे होनहार किसान के बेटे जहां प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं वही अपने समाज का भी नाम वह रोशन कर रहे हैं। सुरेंद्र ने अपनी जीत का सेहरा अपने कोच के सिर बांधा और कहा कि उनके कोच की मेहनत है। उन्ही की वजह से वह आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। सुरेंद्र एफसीआई दिल्ली मुख्य कार्यालय में कार्यरत है और खाद्य मंत्री रामविलास पासवान का भी धन्यवाद करते हैं। क्योंकि उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान ने भी उनको बहुत प्रोत्साहन दिया और हाल में एफसीआई में उनको पदोन्नत किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!