दूल्हे ने लौटाए 11 लाख रुपए, घरेलू सामान लेने से भी किया इनकार...बोला- हमारे लिए दुल्हन ही दहेज

Edited By Isha, Updated: 06 May, 2025 01:31 PM

groom returned 11 lakh rupees and also refused to take household items

हरियाणा के जींद में बिना दान दहेज के हुई शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।दूल्हे ने दहेज में मिलने वाले 11 लाख रुपए और घरेलू सामान लेने से भी साफ इनकार कर दिया। जब दहेज की रकम पकड़ाई तो दूल्हे के परिवार ने उन्हें माथे पर लगाया।

जींद(अमनदीप पिलानिया): हरियाणा के जींद में बिना दान दहेज के हुई शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।दूल्हे ने दहेज में मिलने वाले 11 लाख रुपए और घरेलू सामान लेने से भी साफ इनकार कर दिया। जब दहेज की रकम पकड़ाई तो दूल्हे के परिवार ने उन्हें माथे पर लगाया। फिर दूल्हे के हाथों वापस दुल्हन के ताऊ को दे दिए। इसके बाद उन्होंने एक रुपया और नारियल शगुन के रूप में लेकर शादी की रस्में पूरी कीं। दूल्हे का परिवार ज्योतिषी का काम करता है। उनका कहना है कि हमारे लिए दुल्हन ही दहेज है। दूल्हे ने बीए की पढ़ाई की है। वहीं दुल्हन एम. कॉम कर रही है।


दरअसल, जींद के सफीदों क्षेत्र के एस्ट्रोलॉजर पुरुषोत्तम कौशिक के बेटे ज्योतिष कौशिक का रिश्ता सोनीपत के गांव सांदल कलां के रहने वाले सुनील की बेटी तनु से हुआ था। 3 महीने पहले उनकी शादी की बात चली। जब एस्ट्रोलॉजर का परिवार लड़की देखने गया तो तभी दहेज से इनकार कर दिया था।
 

उनकी शादी 30 अप्रैल को तय हो गई। लड़के वालों के इनकार करने के बावजूद दुल्हन के परिवार ने दहेज में देने के लिए 11 लाख रुपए रख लिए। इसके अलावा दुल्हन के लिए फर्नीचर समेत बाकी सारा घरेलू सामान भी खरीद लिया।


तय दिन पर बारात पहुंची। तब शादी की रस्में चल रहीं थी। इसी दौरान दुल्हन तनु के पिता ने शगुन की परात में 11 लाख रुपए रख दिए। यह देखकर दूल्हे के परिजनों आचार्य पुरुषोत्तम कौशिक, रामेश्वर कौशिक, रामकुमार कौशिक, ज्योतिषाचार्य गोविंद कौशिक और आचार्य गोपाल कौशिक ने ये रुपए माथे पर लगाए।

 

इसके बाद चाचा गोपाल ने दूल्हे के हाथों वापस करा दिए। उन्होंने कहा कि न तो वह कैश लेंगे और न ही सामान लेकर जाएंगे। दूल्हे के पिता पुरुषोत्तम कौशिक ने कहा कि जिसने अपनी कन्या दे दी तो समझो उसने अपना सब कुछ दे दिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!