5 एकड़ में पंडाल, 150 गांवों को न्योता... हरियाणा में कांग्रेस MLA के बेटे की ग्रैंड शादी​, जानिए कौन है दुल्हनिया

Edited By Deepak Kumar, Updated: 30 Oct, 2025 01:45 PM

grand wedding of congress mla rajbir fartia son in haryana know who is bride

हरियाण के भिवानी जिले के लोहारू में कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया के बेटे योगेश फरटिया की शादी समारोह इन दिनों पूरे हरियाणा में चर्चा का विषय बना हुआ है। 30 अक्टूबर को लोहारू में आयोजित प्रीति भोज में हलके के 150 गांवों को चूल्हा न्योता भेजा गया ह।

भिवानी: हरियाण के भिवानी जिले के लोहारू में कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया के बेटे योगेश फरटिया की शादी समारोह इन दिनों पूरे हरियाणा में चर्चा का विषय बना हुआ है। 30 अक्टूबर को लोहारू में आयोजित प्रीति भोज में हलके के 150 गांवों को चूल्हा न्योता भेजा गया है, यानी प्रत्येक परिवार को पूरे परिवार सहित आमंत्रित किया गया है।

लगभग 5 एकड़ में लोहारू की मंडी में विशाल पंडाल लगाया गया है, जिसमें 80 से 90 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है। भोज के दौरान सुरक्षा और सेवा व्यवस्था के लिए 5 हजार वेटर और 800 सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए हैं। स्थानीय पुलिस प्रशासन भी समारोह की सुरक्षा व्यवस्था में शामिल रहेगा।

PunjabKesari

राहुल गांधी सहित कई नेताओं को निमंत्रण

विधायक राजबीर फरटिया ने इस शादी के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के केंद्रीय नेताओं को आमंत्रण भेजा है। इसके अलावा हरियाणा के सभी 90 विधायकों, मंत्रियों और विपक्षी दलों के नेताओं, जिसमें भाजपा विधायकों को भी शामिल किया गया है, को निमंत्रण दिया गया है।

1 नवंबर को गुरुग्राम में होंगी मुख्य रस्में

शादी की अन्य रस्में गुरुग्राम में 1 नवंबर को संपन्न होंगी। दूल्हा योगेश फरटिया धत्तरवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी संभालते हैं। उन्होंने रोड कंस्ट्रक्शन का कोर्स किया है।

PunjabKesari

दुल्हनिया तमन्ना रेढू का परिचय

योगेश फरटिया की शादी जींद के डेयरी कारोबारी बलजीत सिंह रेढू की बेटी तमन्ना रेढू से हो रही है। तमन्ना ने इंग्लैंड से इकॉनॉमिक्स की पढ़ाई की है और वर्तमान में पिता के कारोबार लक्ष्य डेयरी, लक्ष्य स्वीट्स और लक्ष्य होटल्स को संभालने में सहयोग कर रही हैं। तमन्ना दो भाई-बहनों में छोटी हैं। उनका बड़ा भाई अंकित रेढू है। वहीं विधायक राजबीर फरटिया के दो बच्चे है, जिसमें योगेश फरटिया दो भाई-बहनों में बड़े हैं, उनकी बहन की शादी पहले ही हो चुकी है। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!