सरकार जल्द कराएगी गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के चुनाव: अरविंद शर्मा

Edited By Deepak Kumar, Updated: 23 May, 2025 05:08 PM

government will soon gaur brahman vidya pracharini sabha conduct elections

अरविंद शर्मा ने कहा कि गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के चुनाव भी अब सरकार जल्द कराएगी, इसी कड़ी में संस्था में सरकार ने प्रशासक की नियुक्ति की है।

कैथल (जयपाल रसूलपुर): प्रदेश के सहकारिता, कारागार एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत महापुरुषों की जयंती मनाए जाने की शुरुआत की थी, जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अब आगे बढ़ा रहे हैं। उसी दिशा में आगामी 30 मई को रोहतक के गांव पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा से रिकॉर्ड संख्या में 36 बिरादरी के लोग भाग लेंगे। उन्होंने जिले में लोगों से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें।

सहकारिता मंत्री डा. अरविंद शर्मा शुक्रवार को कैथल की ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान कहा कि भगवान परशुराम एक बिरादरी के नहीं, बल्कि 36 बिरादरी के हैं और हमें उनसे अन्याय के खिलाफ लड़ने की व अदम्य धैर्य, साहस, पराक्रम, त्याग एवं मातृ-पितृ भाव की भी सीख मिलती है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 30 मई को रोहतक के पहरावर में होने वाले राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और मुख्यमंत्री कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि और केंद्र व प्रदेश के कई मंत्री व नेता भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के चुनाव भी अब सरकार जल्द कराएगी, इसी कड़ी में संस्था में सरकार ने प्रशासक की नियुक्ति की है। 

गौड़ ब्राह्मण प्रचारिणी सभा को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व में दान में दी गई पंद्रह एकड़ से अधिक जमीन के कागजात पूरे करवाकर उसे सभा को सौंपा है। यह सभा 1904 में गठित की गई थी। जिससे आज पूरे प्रदेश में 80 हजार से अधिक सदस्य हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी चाहते हैं कि इस सभा का जल्द चुनाव हो और संस्था का काम ओर सुचारू रूप से आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी में प्रशासक लगाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के बाद सभा की सदस्यता खोली जाएगी। इसमें कैथल सहित पूरे प्रदेश के लोग अधिक से अधिक सदस्य बने।

इससे पूर्व ब्राह्मण धर्मशाला में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का जिला सर्व ब्राह्मण सभा के प्रधान विक्की शर्मा की अगुवाई में विभिन्न संस्थाओं के प्रधान व प्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। जिसमें ब्राह्मण सभा चीका, ब्राह्मण सभा पूंडरी, ब्राह्मण सभा कलायत, पंजाबी सेवा सदन सहित कई समाजसेवी संस्थाएं शामिल रहीं। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि आज हरियाणा के युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची सरकारी नौकरी, पारदर्शी तरीके से तमाम योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पहले कांग्रेस के शासन में दलाल सिस्टम था, जिस पर भाजपा ने ताला लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से हर वर्ग पूरी तरह से खुश है और केन्द्र व प्रदेश सरकार ने पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। 

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिये कि गंभीरता के साथ समस्याएं निपटाएं। उन्होंने जिला ब्राह्मण सभा में लाइब्रेरी के लिए पांच लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। साथ ही कहा कि नायब सरकार प्रदेश में कोई की कोर कसर नहीं रहने देगी और नायब सरकार की नीतियों के चलते हरियाणा विकास के मामले में नंबर एक पर है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कई ऐसी योजनाओं की शुरुआत की है, जिन्हें देश के अन्य राज्य भी अनुसरण कर रहें है। सरकार ने जनहित में अनेकों निर्णय लिए है, जिससे प्रत्येक वर्ग को फायदा मिल रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस का जनाधार बिल्कुल खत्म हो चुका और अब कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा है, कांग्रेस नेता प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे है, लेकिन जनता उन्हें समझ चुकी है और नायब सरकार की नीतियों से पूरी तरह से खुश है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!