Rohtak: Naveen Jaihind के तंबू पर चला सरकार का बुलडोजर, 500 पुलिसकर्मियों के साथ रात को पहुंचा जत्था

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Nov, 2024 11:10 AM

government s bulldozer ran on naveen jaihind s tent

रोहतक जिले में सड़क किनारे तंबू लगाकर सामाजिक व राजनीति गतिविधि चला रहे समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है।

रोहतक : रोहतक जिले में सड़क किनारे तंबू लगाकर सामाजिक व राजनीति गतिविधि चला रहे समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। आज सुबह करीब 500 पुलिसकर्मियों के साथ एचएसवीपी के अधिकारियों ने तंबू को तोड़ दिया। 

PunjabKesari

बता दें कि नवीन जयहिंद लंबे समय से आम लोगों की सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। उनके खिलाफ पूरे प्रदेश की अलग-अलग कोर्ट में कई केस चल रहे हैं। पहले जयहिंद सेक्टर 6 स्थित बाग से अपनी गतिविधियां चला रहे थे। प्रशासन ने बाग को खाली करवा लिया था। इसके बाद सड़क किनारे तंबू लगाकर जयहिंद ने गतिविधियां संचालित की। भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने के बाद भी जयहिंद की गतिविधियां जारी रही। पहले सरकार को चेतावनी दी कि अगर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शपथ लेते ही 25 हजार युवाओं को वादे के तहत ज्वाइनिंग नहीं करवाई तो वे प्रदर्शन करेंगे। हालांकि सरकार ने उसी दिन ज्वाइनिंग करवा दी थी। एक सप्ताह से पीजीआई के कच्चे कर्मचारी नवीन के तंबू में जाकर अपनी आवाज उठा रहे थे। जयहिंद का आरोप था कि ठेकेदार व अधिकारी मिलकर कच्चे कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!