बहादुरगढ़ में दूसरे दिन भी नहीं हुई सरसों की सरकारी खरीद, कम दामों पर बेचने को मजबूर हुए किसान

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 27 Mar, 2024 02:51 PM

government procurement of mustard not done in bahadurgarh

हरियाणा में 26 मार्च से प्रदेश सरकार ने सरसों खरीदने का ऐलान कर रखा है। लेकिन बहादुरगढ़ में सरकारी खरीद दूसरे दिन भी शुरू नहीं हो पाई।

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़)हरियाणा में 26 मार्च से प्रदेश सरकार ने सरसों खरीदने का ऐलान कर रखा है। लेकिन बहादुरगढ़ में सरकारी खरीद दूसरे दिन भी शुरू नहीं हो पाई। हालात ये हैं कि अगले एक-दो दिन तक भी खरीद शुरू होने का कोई पता नहीं है। क्योंकि मंडी में किसान और सरसों तो आ गई है, लेकिन खरीद करने वाले अधिकारी गायब हैं।

बता दें कि हैफेड दफ्तर में एक सेल्समैन है, जिसको खरीद की जानकारी नहीं है। हैफेड मैनेजर दफ्तर में मिलते नहीं है और फोन उठाना तो उन्हें गवारा ही नहीं। मजबूरन किसान कम भाव में सरसों बेच रहा हैं, कुछ किसान अभी भी सरकारी खरीद का इंतजार कर रहे हैं। खरीद शुरू होने की जानकारी लेने के लिए इसरहेड़ी से हैफेड दफ्तर आया किसान देवेंद्र भी मायूस ही लौट गया।

देवेंद्र ने बताया कि यहां कोई सही जानकारी नहीं मिल रही है। उधार का पैसा देना है, लेकिन खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं और कर भी क्या सकते हैं। किसानों ने 10 दिन से सरसों को निकाल कर घर पर रखा हुआ है। अगर आढ़ती को बेचते हैं तो कम भाव मिलेगा और सरकार अभी खरीद नही रही है।

मार्किट में सरसों का भाव MSP से काफी कम

वंही बहादुरगढ अनाज मंडी के आढ़तियों का कहना है कि मार्किट में सरसों का भाव 4,900 रुपए से 5,080 तक का भाव है, जो MSP से काफी कम है। सरकार ने सरसों का MSP 5,650 रुपए घोषित कर रखा है। आढ़ती पवन ने बताया कि दूसरे दिन करीबन 15 किसान सरसों लेकर मंडी में आये। इनमें कुछ किसान दिल्ली के भी थे। और अधिकतर किसान आसपास एक गांवों से आये थे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!