घरों से कूड़ा उठाने के लिए सरकार ले आई गजब Scheme, ऐसे रखी जाएगी निगरानी..गड़बड़ी के चांस खत्म!

Edited By Isha, Updated: 29 May, 2025 06:31 PM

government has brought a wonderful scheme to collect garbage from houses

सरकार ने प्रदेश में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए धरातल पर गंभीरता से काम शुरू कर दिया है। बुधवार को सीएम ने घर-घर से कचरा उठाने के कार्य को सीधे निगरानी के लिए रियल टाइम ट्रैकिंग पोर्टल और मोबाइल एप का शुभारंभकिया।

चंडीगढ: सरकार ने प्रदेश में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए धरातल पर गंभीरता से काम शुरू कर दिया है। बुधवार को सीएम ने घर-घर से कचरा उठाने के कार्य को सीधे निगरानी के लिए रियल टाइम ट्रैकिंग पोर्टल और मोबाइल एप का शुभारंभ किया।

अब प्रदेश के सभी नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के सफाई वाहनों व कर्मचारियों की लाइव लोकेशन की ऑनलाइन सटीक जानकारी मिल सकेगी। आम लोग भी लाइव लोकेशन का पता लगा सकेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सभी जिला नगर आयुक्तों (डीएमसी) और नगर निगम आयुक्तों (एमसी) के साथ समीक्षा बैठक की। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी बैठक में शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा है कि स्वच्छता हमारी पहली प्राथमिकता है। प्रदेश में कहीं भी कचरे के ढेर नहीं दिखने चाहिए, सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। 

मुख्यमंत्री ने निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों की मरम्मत और गड्ढों को भरने का कार्य 15 जून तक करा लिया जाए। जिन ठेकेदारों की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रत्येक शहर में आवागमन वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 15 जून तक नालों व सीवरेज की सफाई के आदेश भी दिए हैं।

मिलेगा स्टडी टूर का मौका
समाधान शिविरों की शिकायतों के जल्द समाधान के आदेश दिए हैं। सीएम ने कहा कि स्वच्छता, जल प्रबंधन, सड़कों की मरम्मत व निर्माण के कार्य बेहतर तरीके से कराने पर मेयर, चेयरमैन, व पार्षदों को स्टडी टूर का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के महानिदेशक पंकज, मुख्यमंत्री के ओएसडी राज नेहरू आदि शामिल रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!