Haryana Election: गोपाल कांडा ने तंवर से की मुलाकात, चुनाव के लिए मांगी मदद(VIDEO)

Edited By vinod kumar, Updated: 17 Oct, 2019 05:18 PM

सिरसा जिले के सियासत में रोजाना उलट फेर हो रहे है। कांग्रेस छोड़ चुके पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर से मिलने वालों की लिस्ट अब लंबी होती जा रही है। कल अभय चौटाला अशोक तंवर से मुलाकात करने पहुंचे, वहीं आज लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने तंवर से...

सिरसा(सतनाम): सिरसा जिले के सियासत में रोजाना उलट फेर हो रहे है। कांग्रेस छोड़ चुके पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर से मिलने वालों की लिस्ट अब लंबी होती जा रही है। कल अभय चौटाला अशोक तंवर से मुलाकात करने पहुंचे, वहीं आज लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने तंवर से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब 1 घंटे तक चली। 

PunjabKesari, haryana

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में गोपाल कांडा ने कहा की मैं अशोक तंवर से मदद मांगने के लिए आया हूं। गोपाल कांडा ने कहा की अशोक तंवरके साथ मेरे पुराने रिश्ते है। उन्होंने कहा कि मैं तंवर से चुनाव में मदद मांगने आया हूं। गोपाल ने कहा की तंवर ने हमेशा मेरा साथ दिया हैं।

PunjabKesari, haryana

वहीं इस दौरान अशोक तंवर ने कहा की चुनाव का महौल है, जहां पारिवारिक रिश्ते होते है, वहां मेलजोल चलता रहता है। गोपाल और मैंने पहले भी एक साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के राजनितिक हालातों पर हमने चर्चा की है, जो सिरसा के लिए बेहतर होगा। तंवर ने कहा कि सिरसा जिले के लिए जो बेहतर होगा उसके लिए मिलकर कदम उठाएंगे। अभी सभी साथियों से फीडबैक ले रहे है। उन्होंनेक कहा कि पहले भी मदद की थीर्, आगे भी ठीक रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!