Good News: हरियाणा में बढ़ी बेटियों की संख्या, जन्म के समय लिंगानुपात में पंचकूला अव्वल

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Jan, 2026 10:11 AM

good news number of girls has increased in haryana

हरियाणा में जन्म के समय लिंगानुपात में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। साल 2025 में पंचकूला जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में पहला स्थान हासिल किया है।

रोहतक : हरियाणा में जन्म के समय लिंगानुपात में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। साल 2025 में पंचकूला जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। यहां प्रति 1,000 लड़कों पर 971 लड़कियों का जन्म दर्ज किया गया। पंचकूला में लिंगानुपात 56 अंकों के बड़े सुधार के साथ बढ़ा है। इसके बाद फतेहाबाद रहा, जहां 36 अंकों की बढ़ोतरी के बाद लिंगानुपात 961 पहुंच गया है। पानीपत ने भी अच्छी प्रगति करते हुए 51 अंकों की छलांग लगाई और यह आंकड़ा 951 तक पहुंच गया।

रेवाड़ी सबसे नीचे, सोनीपत और रोहतक पीछे

रेवाड़ी जिले में लिंगानुपात में सिर्फ 9 अंकों की मामूली बढ़ोतरी हुई, लेकिन इसके बावजूद यह 882 के साथ राज्य में सबसे नीचे रहा। सोनीपत 894 के लिंगानुपात के साथ दूसरे निचले स्थान पर रहा, जहां 7 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। रोहतक ने 10 अंकों का सुधार किया, फिर भी 898 के साथ नीचे से तीसरे स्थान पर रहा।

चरखी दादरी में बड़ा सुधार

चरखी दादरी जिले में सबसे ज्यादा 44 अंकों का सुधार हुआ और लिंगानुपात 913 तक पहुंच गया है। इसके अलावा जींद (918), फरीदाबाद (916), झज्जर (915), पलवल (912), महेंद्रगढ़ (905) और गुरुग्राम (901) भी शामिल रहे।

राज्य का औसत लिंगानुपात 923 पहुंचा

राज्य स्तर पर हरियाणा का औसत लिंगानुपात 2025 में बढ़कर 923 हो गया है। यह 2024 के मुकाबले 13 अंक ज्यादा है। नौ साल बाद पहली बार राज्य फिर से 923 के स्तर पर पहुंचा है। इससे पहले यह आंकड़ा 2019 में दर्ज किया गया था। 

जन्म आंकड़े क्या कहते हैं

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल हरियाणा में कुल 5,19,691 बच्चों का जन्म हुआ। इनमें 2,70,281 लड़के और 2,49,410 लड़कियां शामिल हैं। 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना से जुड़े सलाहकार जी. एल. सिंघल का कहना है कि यह सुधार अवैध गर्भपात, एम.टी.पी. किट की गैरकानूनी बिक्री और भ्रूण लिंग जांच पर सख्त कार्रवाई का नतीजा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य लिंगानुपात को 950 तक पहुंचाना है और इसके लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!