राम भक्तों के लिए खुशखबरी: अयोध्या धाम के लिए बस रवाना, नायब सैनी ने दिखाई हरी झंडी

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Mar, 2025 07:42 AM

good news for ram devotees bus leaves for ayodhya dham

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने निवास स्थान संत कबीर कुटीर से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने निवास स्थान संत कबीर कुटीर से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने बस को रवाना करने से पहले बस में सवार तीर्थ यात्रियों से बात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने तीर्थ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी।

PunjabKesari

बता दें कि नायब सिंह सैनी ने बुधवार को अपने निवास स्थान संत कबीर कुटीर से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने बस को रवाना करने से पहले बस में सवार तीर्थ यात्रियों से बात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने तीर्थ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना भी उसी का एक हिस्सा है, जिसमें प्रदेश सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवा रही है। इस योजना में वे परिवार शामिल हैं, जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपए तक या इससे कम है। इस यात्रा में अंबाला व पंचकूला के लगभग 46 यात्री शामिल हैं। सभी यात्री अयोध्या जी दर्शन करेंगे। उसके उपरांत हनुमान गढ़ी और सरयू नदी में स्नान करेंगे। योजना के तहत अब तक 800 से अधिक यात्रियों को तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए गए हैं। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!