लखपति दीदियों ने डा. अर्चना गुप्ता के साथ अनुभव साझा किए, कहा - मोदी और नायब सरकार की योजनाओं ने हमारा जीवन बदला

Edited By Krishan Rana, Updated: 08 Jun, 2026 09:07 PM

lakhpati didis  shared their experiences with dr archana gupta stating that t

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने सोमवार को महेंद्रगढ़ के बवानिया गांव में प्रगतिशील टैगोर सेल्फ हेल्फ ग्रुप

नारनौल/चंडीगढ़ : हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने सोमवार को महेंद्रगढ़ के बवानिया गांव में प्रगतिशील टैगोर सेल्फ हेल्फ ग्रुप की 150 से अधिक लखपति दीदियों से संवाद कर उनके कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने महिलाओं द्वारा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किए जा रहे स्वरोजगार और उद्यमिता के प्रयासों की सराहना की। डा. गुप्ता ने ग्रुप की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की खरीदारी की और उन्हें सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता देश के समग्र विकास की आधारशिला है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका सकारात्मक परिणाम आज लखपति दीदियों के रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अपने परिश्रम, कौशल और आत्मविश्वास के बल पर न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने लखपति दीदियों के अनुभव सुने और उनके उत्पादों व कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महिलाओं को आगे भी नवाचार, स्वरोजगार और समूह आधारित गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक उन्नति की दिशा में निरंतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से मिले लाभों की जानकारी दी। 

PunjabKesari

लखपति दीदियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। मोदी सरकार और नायब सरकार की योजनाओं, प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता से उन्हें आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिले हैं जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है। महिलाओं ने कहा कि मोदी और नायब सरकार की योजनाएं उनके लिए लाभदायक और फायदेमंद साबित हुई है। महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी आभार जताया। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मोदी और नायब सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लखपति दीदियों की सफलता को अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इनके अनुभव समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लगातार लखपति दीदियों की संख्या बढ़ रही है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने उत्पादों और कार्यों की भी जानकारी दी तथा भविष्य में और अधिक महिलाओं को इस अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डा. यतेंद्र राव, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन विजय लक्ष्मी, मंडल अध्यक्ष संदीप, पूर्व मंडल अध्यक्ष राज बवानिया, प्रवीन माजरा, मंजीत यादव, शिवम सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!