रेस्लिंग में लगातार दूसरे दिन भी सोने की बारिश, पहलवानों ने जीते 2 गोल्ड, एक ब्रॉन्ज
Edited By Gourav Chouhan, Updated: 06 Aug, 2022 11:13 PM

रवि दहिया ने 57 किलोग्राम व विनेश फोगाट ने महिला रेसलिंग की 53 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड जीता।
डेस्क: बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में 8वें दिन की तरह 9वां दिन भी पहलवानों के लिए बेहद शानदार रहा। रेसलिंग में भारत के खिलाड़ियों ने दो गोल्ड व एक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। पहलवान रवि दहिया ने 57 किलोग्राम व विनेश फोगाट ने महिला रेसलिंग की 53 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड जीता। वहीं 50 किलोग्राम भार वर्ग में पूजा गहलोत ने भी देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।
सोनीपत से रहने वाले पहलवान रवि दहिया ने 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी के फाइनल मुकाबला जीत कर देश को रेस्लिंग में एक और गोल्ड मेडल दिलवाया। दहिया ने नाइजीरिया के एबिकेवेनिमो वेलसन को 10-0 से मात दी। उन्होंने टेक्निकल सुपियोरिटी के दम पर यह फाइनल मैच जीता है। महिला कुश्ती में विनेश फोगाट ने भी लगातार तीसरी बार गोल्ड मेडल जीत कर सोने की हैट्रिक लगा दी। विनेश फोगाट ने 2014 और 2018 में भी कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल जीता था। इसी के साथ देश को पहलवानी में मिले स्वर्ण पदकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

शादी में गया था परिवार, वापस लौटे तो घर का ऐसा मिला हाल... बंद मकान को भी बनाया निशाना

पानीपत में साइबर ठगी का खुलासा ; बैंक खाते सप्लाई करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे करते थे ठगी...

Road Accident : रेवाड़ी में अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 महिलाओं की मौत, परिवारों में छाया मातम

‘Inspiring Women Achievers Awards 2026’ नामांकन के लिए रहे बस इतने दिन, महिलाएं जल्द करें Apply

Haryana Board Exam : पहले दिन ही फर्जीवाड़ा, नूंह में 2 फर्जी परीक्षार्थी समेत CHC संचालक गिरफ्तार

Haryana: हरियाणा राज्यसभा की 2 सीटों पर आज से नॉमिनेशन शुरू, इस दिन होंगे चुनाव

हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों पर इस दिन होंगे चुनाव, Election Commission ने जारी की नोटिफिकेशन

Alert: हरियाणा के कई जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में सुबह से बारिश, जानें अपने...

अंबाला रिंग रोड विवाद सुलझा ; 2 महीने बाद किसानों ने खत्म किया धरना, प्रशासन के आश्वासन पर बनी सहमति

Haryana Budget Session: स्वास्थ्य कारणों से 2 मार्च तक सत्र में नहीं आएंगे परिवहन मंत्री अनिल विज