युवती की फेक आई.डी. बना पोस्ट किए अभद्र मैसेज, केस दर्ज

Edited By Isha, Updated: 26 Jan, 2020 01:51 PM

girl s fake id indecent message made case filed

रोदा थाना के अंतर्गत गांव की एक युवती के नाम से उसी के गांव के युवक ने फेसबुक पर फेक आई.डी. बना ली। आई.डी. पर युवती की फोटो भी लगा दी गई और उसके बाद युवक ने अभद्र मैसेज पोस्ट

गोहाना (अरोड़ा):  बरोदा थाना के अंतर्गत गांव की एक युवती के नाम से उसी के गांव के युवक ने फेसबुक पर फेक आई.डी. बना ली। आई.डी. पर युवती की फोटो भी लगा दी गई और उसके बाद युवक ने अभद्र मैसेज पोस्ट कर दिए। युवती के भाई की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि एक युवक ने उसकी बहन के नाम से फेक आई.डी. बना रखी है। आई.डी. पर युवती का फोटो भी लगा रखा है और उससे अभद्र मैसेज पोस्ट किए जा रहे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की तो आई.डी. जनवरी, 2018 में बनाई गई थी। आई.डी. बनाने वाला युवक युवती के गांव का ही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!