Edited By vinod kumar, Updated: 21 May, 2020 04:28 PM
हरियाणा के फतेहाबाद जिला के लिए राहत की खबर है। यहां आज कोरोना से जंग जीत कर एक बेटी घर लाैटी। घर लौटने पर कॉलोनी वासियों ने फूल बरसाकर, थाली और ढोल बजा कर बेटी का स्वागत किया। ये युवती दिल्ली में पढाई कर रहा थी। घर लौटने पर इसका सैंपल लिया गया था।
फतेहाबाद (रमेश): हरियाणा के फतेहाबाद जिला के लिए राहत की खबर है। यहां आज कोरोना से जंग जीत कर एक बेटी घर लाैटी। घर लौटने पर कॉलोनी वासियों ने फूल बरसाकर, थाली और ढोल बजा कर बेटी का स्वागत किया। ये युवती दिल्ली में पढाई कर रहा थी। घर लौटने पर इसका सैंपल लिया गया था।
सैंपल में युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जिसके बाद इसे अग्रोहा मेडिकल काॅलेज में भर्ती करवाया गया था। अब युवती काेराेना काे हराकर घर लाैट आई है। जिसके बाद जिला वासियो ने राहत की सांस ला है। जिले के अब 5 और लोगों का इलाज चल रहा है।