मंदिर के बाहर बने फुटओवर ब्रिज पर किशोरी ने लगाया फंदा, घर से आई थी पूजा करने के बहाने

Edited By vinod kumar, Updated: 13 Nov, 2020 03:20 PM

girl hangs on footover bridge built outside the temple

हरियाणा के गुरुग्राम में शुक्रवार को शीतला माता मंदिर के बाहर बने फुटओवर ब्रिज पर एक 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक किशोरी गुरुग्राम के अशोक विहार की रहने वाली है। सूत्रों के मुताबिक वह घर से मंदिर में पूजा करने के बहाने आई थी,...

गुरुग्राम (मोहित कुमार): हरियाणा के गुरुग्राम में शुक्रवार को शीतला माता मंदिर के बाहर बने फुटओवर ब्रिज पर एक 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक किशोरी गुरुग्राम के अशोक विहार की रहने वाली है। सूत्रों के मुताबिक वह घर से मंदिर में पूजा करने के बहाने आई थी, लेकिन यहां उसने मौका देख कर रेलिंग से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

PunjabKesari, haryana

इस घटना की सूचना मिलने के बाद गुरुग्राम सेक्टर 5 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। इस मामले को पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंग्लो से देख रही है। इसके लिए मंदिर प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!