भिवानी में मिला लड़की का भ्रूण, आरोपी मां की तलाश में जुटी पुलिस

Edited By Deepak Kumar, Updated: 17 Feb, 2025 04:11 PM

girl foetus was found in bhiwani police searching accused mother

हरियाणा के जिला भिवानी के गांव जमालपुर में सोमवार सुबह एक भ्रूण मिला। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डेस्क: हरियाणा के जिला भिवानी के गांव जमालपुर में सोमवार सुबह एक भ्रूण मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची और जांच में पता चला कि यह भ्रूण लड़की का है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये है मामला

जानकारी के अनुसार जमालपुर गांव के सरपंच भूप सिंह ने बवानीखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को सुबह करीब 7 बजे उन्हें सूचना मिली कि ढांकण चौपाल के पास गली में एक भ्रूण पड़ा है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि गली में करीब 6-7 महीने का भ्रूण पड़ा हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू की और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस महिला की तलाश के लिए आशा वर्करों और अन्य रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि उसकी पहचान हो सके।  पुलिस के अनुसार महिला पर नाजायज बच्चे को छुपाने या गर्भ में ही लड़की को मार डालने का संदेह है।

सरपंच की शिकायत पर मामला दर्ज

इस मामले को लेकर बवानीखेड़ा थाना प्रभारी सतीश ने बताया कि जमालपुर गांव में मृत भ्रूण मिला है। यह भ्रूण लड़की का है। पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस भ्रूण की शिनाख्त में जुटी है। उन्होंने कहा कि महिला की तलाश के लिए आशा वर्करों और अन्य रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि उसकी पहचान हो सके। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!