Edited By Yakeen Kumar, Updated: 08 Sep, 2025 08:12 PM

पंचकूला के सेक्टर-3 से होकर बहने वाली घग्गर नदी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।
पंचकूला (उमंग श्योराण) : पंचकूला के सेक्टर-3 से होकर बहने वाली घग्गर नदी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी किनारे अचानक मिट्टी धंसने से 14 वर्षीय करन, निवासी खडग मंगोली, नदी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची और तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया। हालांकि काफी प्रयासों के बाद भी करन को बचाया नहीं जा सका। उसका शव बरामद कर पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)