नूंह में एक करोड़ का गांजा बरामद, कंटेनर में छुपाकर ले जा रहे थे तस्कर, एक आरोपी गिरफ्तार

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 30 Jan, 2026 05:50 PM

ganja worth rs one crore recovered in nuh

नूंह में पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। अपराध शाखा नूंह पुलिस की टीम ने एक कंटेनर वाहन से करीब 214 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है।

नूंह (अनिल मोहनिया) : नूंह में पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। अपराध शाखा नूंह पुलिस की टीम ने एक कंटेनर वाहन से करीब 214 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

सहायक पुलिस अधीक्षक नूंह आयुष यादव ने बताया कि सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार प्रभारी CIA नूंह के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने आईसर कंटेनर वाहन में भारी मात्रा में गांजा भरकर नूंह-होडल रोड पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पुल के पास खड़ा है। 

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और एनडीपीएस एक्ट की नियमानुसार निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए मौके पर पहुंचकर कंटेनर को काबू किया। कंटेनर में मौजूद व्यक्ति ने पूछताछ के दौरान अपना नाम काशिद पुत्र नसरुद्दीन निवासी वार्ड नंबर 6 रतनाकी थाना गोविंदगढ़ जिला अलवर राजस्थान बताया। 

केबिन में बॉक्सों में रखा हुआ थे नशे के पैकेट

नियम अनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी मे जब कंटेनर की तलाशी ली गई तो वाहन के केबिन में बने ऊपर के बॉक्स से 24 बड़े और 95 छोटे पैकेट बरामद हुए, जिनमें गांजा पत्ती भरी हुई थी । इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर कुल 214 किलोग्राम गांजा पाया गया। बरामद मादक पदार्थ, खाली पैकेटों तथा कंटेनर वाहन को पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया।

आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा 

बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 1 करोड रुपए आंकी गई है। नूंह सदर थाना अपराध शाखा नूंह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!