गुरुग्राम में विदेशी युवती से गैंगरेप, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

Edited By Shivam, Updated: 19 Jul, 2019 10:40 PM

साइबर सिटी गुरुग्राम में एक विदेशी युवती गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती नियाना रोबिया की रहने वाली है, जिसके साथ सद्दाम व संतोष नाम के दो युवकों ने गैंगरेप किया है। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ 376 डी के तहत मामला दर्ज किया है, वहीं...

गुरुग्राम (मोहित): साइबर सिटी गुरुग्राम में एक विदेशी युवती गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती नियाना रोबिया की रहने वाली है, जिसके साथ सद्दाम व संतोष नाम के दो युवकों ने गैंगरेप किया है। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ 376 डी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार देर रात सेक्टर 5 थाना क्षेत्र में विदेशी युवती नशे की हालत में मिली थी, जिसके बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

दरअसल, गुरूवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि विदेशी मूल की महिला अत्यधिक नशे की हालत में सीआरपीएफ चौक के आस पास की लडख़ड़ाई अवस्था में घूम रही है। कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम को मौके पर पहुंची। पीड़ित महिला को होश में आने के बाद सुबह जब मामले की तफ्तीश की गई तो नियाना रोबिया की रहने वाली युवती ने अपने साथ हुई हैवानियत के गंभीर आरोप 2 युवकों पर लगाए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 376 ष्ठ के तहत मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि विदेशी मूल की महिला गुरूवार रात सहारा मॉल के पब बार में गई थी। देर रात उसने द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के लिए ऑटो लिया, ऑटो चालक दो युवकों ने युवती को नशे की हालत में देख उसे सेक्टर 5 थाना क्षेत्र की शीतला कालोनी में ले जा कर बारी बारी से उंसके साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप के आरोपियो में से एक सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे संतोष की तलाश जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!