ठगों का नया कारनामा: पहले लिंक भेजकर Phone किया हैक, फिर खाते से निकाले...

Edited By Manisha rana, Updated: 02 May, 2025 10:12 AM

fraudsters withdrew 93 thousand rupees from an old man s account

शहर में एक बुजुर्ग व्यक्ति का फोन हैक कर उसके साथ 93 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर ली।

चरखी दादरी (सुखबीर) : शहर में एक बुजुर्ग व्यक्ति का फोन हैक कर उसके साथ 93 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर ली। चरखी दादरी नई अनाज मंडी निवासी देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह गूगल पर सी.एस.डी. कैंटीन के नंबर सर्च कर कैंटीन में सामान की इन्क्वायरी कर रहा था। उसने वहां से मिले एक नंबर पर कॉल किया था जो किसी ने रिसीव नहीं किया था। कुछ देर बाद उसके पास एक कॉल आई और कॉल करने वाले ने कहा कि हम हैडक्वार्टर से बोल रहे हैं।

शिकायतकर्ता ने उससे सी.एस.डी. कैंटीन के किसी भी कर्मचारी का नंबर मांगा तो उसने कहा कि आपके पास कॉल आएगी। कुछ देर बाद उसके व्हाट्सएप पर कॉल आई। कॉल आने के बाद उन्होंने उसके पास एक लिंक शेयर किया। लिंक पर क्लिक करते ही फोन हैक हो गया। उसने अगले दिन बैंक जाकर खाते की स्टेटमैंट ली। खाते में रुपए कम होने पर बैंक कर्मचारी से पूछा तो उन्होंने बताया कि 2 हजार व 91 हजार 1 रुपए ट्रांसफर हुए हैं। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!