गन्नौर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पर दुकान संचालक से रंगदारी मांगने का आरोप, 3 लोग काबू

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Feb, 2026 10:20 AM

former president of ganaur bar association accused of demanding extortion

रेलवे रोड स्थित हरियाणा किताब घर के संचालक से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। हरियाणा किताब घर के संचालक बसंत विहार निवासी सुरेंद्र जग्या ने गन्नौर बार एसोसिएशन के पूर्व में अध्यक्ष रह चुके मोनू पहल व उसके साथियों...

गन्नौर (कपिल) : रेलवे रोड स्थित हरियाणा किताब घर के संचालक से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। हरियाणा किताब घर के संचालक बसंत विहार निवासी सुरेंद्र जग्या ने गन्नौर बार एसोसिएशन के पूर्व में अध्यक्ष रह चुके मोनू पहल व उसके साथियों पर आरोप लगाते हुए गन्नौर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी अरुण उर्फ मोनू पहल व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

शिकायत में सुरेंद्र जग्या ने बताया कि 30 जनवरी की रात करीब आठ बजे वह अपने बेटे और कर्मचारियों के साथ दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान मोनू पहल निवासी गुमड़ दुकान पर आया और खुद को हिस्ट्रीशीटर बॉक्सर दीपक का चाचा बताते हुए दुकान चलाने के बदले मंथली देने की मांग की और मना करने पर काम बंद कराने की धमकी दी। उसने दुकान से कटर उठाकर डराया और तत्काल 50 लाख रुपये तथा हर माह 5 लाख रुपये देने को कहा। आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। इसके बाद आरोपी ने फोन कर अन्य लोगों को बुला उनके हाथों पर पिस्तौल, डंडे व अन्य हथियार थे। सभी ने उनके साथ गाली-गलौज की। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो गई है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कार्रवाई करते हुए आरोपी मोनू पहल व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और अदालत के आदेशानुसार उन्हें जेल भेज दिया।

जिले की बार एसोसिएशनें उतरी मोनू पहल के समर्थन में, आज रहेगा वर्क सस्पेंड

गन्नौर बार एसोसिएशन के पूर्व में अध्यक्ष रह चुके मोनू पहल व उनके साथियों पर दर्ज हुए केस व उनकी गिरफ्तारी पर जिले की बार एसोसिएशन उनके समर्थन में उतर आई हैं। गन्नौर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव त्यागी ने कहा कि मोनू पहल पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। वह दुकान पर पेन लेने गए थे। उनकी दुकानदार के साथ पेन को लेकर कहासुनी हुई थी। रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप पूरी तरह से गलत है। वहीं पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का भी गन्नौर बार एसोसिएशन के साथ-साथ पूरे जिले की एसोसिएशन विरोध कर रही है। सोमवार को जिले की सभी एसोसिएशन वर्क सस्पेंड रखेंगी और आगामी रणनीति तय करेंगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!