Palwal: पूर्व विधायक सुभाष चौधरी की मौत, ब्रेन हेमरेज की वजह से अस्पताल में थे भर्ती

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Sep, 2024 12:31 PM

former mla subhash chaudhary dies

हरियाणा के पलवल जिले के पूर्व विधायक सुभाष चौधरी की मौत हो गई। सुभाष चौधरी ब्रेन हेमरेज की वजह से अस्पताल में भर्ती थे। यह लगभग एक हफ्ते से बीमार थे।

पलवल (दिनेश कुमार) : हरियाणा के पलवल जिले के पूर्व विधायक सुभाष चौधरी की मौत हो गई। सुभाष चौधरी ब्रेन हेमरेज की वजह से अस्पताल में भर्ती थे। यह लगभग एक हफ्ते से बीमार थे। 

बता दें कि सुभाष चौधरी लंबे समय से राजनीति में जुटे रहे है। विधानसभा चुनाव 2024 में सुभाष चौधरी कांग्रेस पार्टी से टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। हालांकि कांग्रेस ने करण दलाल को दे दिया। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। सुभाष चौधरी पलवल जिले की राजनीति का जाना-माना चेहरा थे। वह कई बार पार्षद के साथ नगर परिषद के अध्यक्ष भी रहे। 1996 में उन्होंने पहली बार बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ा और वह दूसरे स्थान पर रहे।

2009 में पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल को हराया

इसके बाद उन्होंने लगातार चुनाव लड़े। 2009 में उन्होंने इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ते हुए पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल को हराया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समधी करण दलाल को हराने के बाद सुभाष चौधरी पूरे प्रदेश की सुर्खियों में रहे। उन्होंने 2014 का चुनाव फिर से इनेलो की टिकट पर लड़ा, मगर वह कामयाब नहीं हो पाए। 2019 के चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए, मगर उन्हें भाजपा से टिकट नहीं मिली। लोकसभा चुनाव-2024 से पहले उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप को अपना समर्थन दिया। लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने कांग्रेस से पलवल विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी ठोक दी। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल पर ही विश्वास जताया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!