कचरे के ढेर पर मिला भ्रूण, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...राहगीर  ने दिखाई इंसानियत

Edited By Isha, Updated: 10 Oct, 2025 11:09 AM

foetus found on garbage heap

थाना क्षेत्र के गांव डेरा संजय नगर में 5-6 महीने का भ्रूण कचरे के ढेर पर पड़ा मिला जिसको लोगों ने मिट्टी में दबा दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस व स्वास्थ्य अधिकारियों

घरौंडा: थाना क्षेत्र के गांव डेरा संजय नगर में 5-6 महीने का भ्रूण कचरे के ढेर पर पड़ा मिला जिसको लोगों ने मिट्टी में दबा दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस व स्वास्थ्य अधिकारियों की मानें तो उन्हें न तो कोई जानकारी मिली और न ही कोई शिकायत।
 

भ्रूण 8 अक्तूबर की सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच मिला। गांव घरौंडा के गांव डेरा संजय के सरपंच राजन ने बताया कि नगर में मिला भ्रूण। (दिलवाण) पंचायत की ओर से गलियों का काम चल रहा था। इसी दौरान किसी मिस्त्री या मजदूर की नजर भ्रूण पर पड़ी। उसने इंसानियत के नाते वहीं पास में एक गड्ढा खोदकर भ्रूण दबा दिया। सरपंच ने बताया कि उस समय वह गांव में मौजूद नहीं थे। इसलिए उन्हें इस घटना की जानकारी बाद में मिली। घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि उनके पास डेरा संजयनगर में भ्रूण मिलने को लेकर न तो कोई सूचना आई है और न ही किसी ने शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!