हरियाणा में 14 मई को 13 जिलों में बाढ़ मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन को मिलेगी मजबूती

Edited By Harman, Updated: 30 Apr, 2026 11:28 AM

flood mock drill in 13 districts of haryana on may 14

हरियाणा सरकार ने आपदा प्रबंधन तैयारियों को मजबूत करने के लिए 14 मई 2026 को 13 संवेदनशील जिलों में राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के समन्वय से वार्षिक मॉक अभ्यास कैलेंडर...

हरियाणा डेस्क : हरियाणा सरकार ने आपदा प्रबंधन तैयारियों को मजबूत करने के लिए 14 मई 2026 को 13 संवेदनशील जिलों में राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के समन्वय से वार्षिक मॉक अभ्यास कैलेंडर के तहत किया जाएगा। 

इन जिलों में होगी बाढ़ मॉक ड्रिल

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तीय आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि यह मॉक ड्रिल चार चरणों में होगी। छह मई को अभिविन्यास बैठक, 12 मई को टेबल-टॉप अभ्यास और 14 मई को जमीनी स्तर पर वास्तविक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास गुरुग्राम, अंबाला, फरीदाबाद, फतेहाबाद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, पलवल, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर जिलों में किया जाएगा, जिन्हें बाढ़ की द्दष्टि से संवेदनशील माना गया है। 

मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा प्रबंधन योजनाओं, संचार व्यवस्था और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करना है। इसके साथ ही संसाधनों, लॉजिस्टिक्स और प्रतिक्रिया प्रणाली में कमियों की पहचान कर सुधार करना भी लक्ष्य है। इस दौरान प्रशासन, आपदा प्रतिक्रिया दल, स्थानीय निकाय, मीडिया और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रभावी और त्वरित कारर्वाई की जा सके। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!