CCTV में कैद हुआ भयानक मंजर, कार ने मारी पांच साल के मासूम को टक्कर(Video)

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 22 Nov, 2018 05:45 PM

सिरसा के गांव चाहरवाला के पास एक कार ने 5 साल के बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कुछ दिन पहले की है। एक्सीडेंट की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद...

सिरसा (सतनाम सिंह): सिरसा के गांव चाहरवाला के पास एक कार ने 5 साल के बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कुछ दिन पहले की है। एक्सीडेंट की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कार चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। आसपास के लोगों ने घटना बारे बच्चे के परिजनों को बताया। इसके बाद परिजनों ने मौके पर आकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने गांव में पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचाया। मृतक सुमित दो बहनों का इकलौता भाई था। 
PunjabKesari, Car, Child, Collision, CCTV, Police
मृतक के पिता संजय सिंह ने बताया कि 5 वर्षीय सुमित पड़ोस से लस्सी लेने जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार रिट्ज कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर रोड पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को सूचित कर बच्चे को अस्पताल में पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। संजय सिंह ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वही, जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर कोर्ट में पेश किया जाएगा और कार को बरामद किया जाएगा।
PunjabKesari, Car, Child, Collision, CCTV, Police

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!