रेस्टोरेंट के मैनेजर को बदमाशों ने मारी गोली, देखें सीसीटीवी वीडियो (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 16 Jan, 2019 06:12 PM

दिल्ली के पास साईबर सिटी गुरुग्राम में मंगलवार शाम एक रेस्टॉरेंट के मैनेजर पर तीन अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पूरी घटना रेस्टॉरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना गुरुग्राम के सोहना रोड़ पर बने श्री राम ढाबे पर हुई, जब रेस्टोरेंट...

गुरूग्राम(मोहित): दिल्ली के पास साईबर सिटी गुरुग्राम में मंगलवार शाम एक रेस्टॉरेंट के मैनेजर पर तीन अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पूरी घटना रेस्टॉरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना गुरुग्राम के सोहना रोड़ पर बने श्री राम ढाबे पर हुई, जब रेस्टोरेंट में दर्जनो ग्राहक मौजूद थे, फिर भी हमलावर बिना किसी खौफ के वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। फिलहाल घायल मैनेजर की हालत खतरे से बाहर है।

हमलावरों ने रेस्टोरेंट में करीब चार राउंड फायर किए। एक गोली दीवार में लगी तो वहीं रेस्टोरेंट से भागते समय भी हमलावरों ने हवाई फायर भी किए हैं। पुलिस को मौके से चली हुई गोलियां और खोल भी मिले हैं। घायल मैनेजर का इलाज करने वाले डॉक्टर बताया कि गोली पेट में लगती हुई दाएं हाथ में लगी जिसको ऑपरेशन करके निकाल दिया गया है और घायल मैनेजर की हालत अब खतरे से बाहर है।

घटना की जानकारी मिलते ही बादशाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्तपाल पहुंचाया। पुलिस ने तीन अज्ञात हमलवारों के खिलाफ हत्या का प्रयास और आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!