सोसाइटी की 15वीं मंजिल से गिरे J &K बैंक के सहायक मैनेजर, मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 18 May, 2026 08:37 PM

j  k bank assistant manager dead due to fallen from society roof top

सेक्टर 52 स्थित सुशांत एस्टेट सोसाइटी की 15वीं मंजिल के शाफ्ट से गिरकर जम्मू कश्मीर बैंक के सहायक मैनेजर की मौत हो गई। वह गीली मैट को साफ करने के लिए  शाफ्ट  के पास खड़े हुए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नीचे जा गिरे।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर 52 स्थित सुशांत एस्टेट सोसाइटी की 15वीं मंजिल के शाफ्ट से गिरकर जम्मू कश्मीर बैंक के सहायक मैनेजर की मौत हो गई। वह गीली मैट को साफ करने के लिए  शाफ्ट  के पास खड़े हुए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नीचे जा गिरे। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान जम्मू के रहने वाले 37 वर्षीय आदिल अहमद के रूप में हुई है। आदिल जम्मू एडं कश्मीर बैंक में सहायक मैनेजर के रूप में काम कर रहे थे। बैंक की तरफ से ही इस सोसाइटी में इन्हें रहने के लिए 12वीं मंजिल पर फ्लैट दिया गया था। इनके साथ इनकी पत्नी और दो बच्चे भी रहते हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण यह घर पर ही थे। दोपहर करीब दो बजे इन्होंने घर की ऐसी साफ की थी। उसका पानी नीचे मैट पर गिर गया था। इससे मैट गीली हो गई थी। आदिल गीली मैट को साफ करने के लिए 15वीं मंजिल पर बने  शाफ्ट  के पास गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह  शाफ्ट  में नीचे गिर गए। तेज आवाज आने पर सोसाइटी के गार्ड मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। आदिल को निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां शाम को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!