लोहड़ी जश्न के दौरान फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली

Edited By vinod kumar, Updated: 14 Jan, 2020 01:01 PM

गुरुग्राम में लोहड़ी के जश्न के दौरान फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस फायरिंग में तीन लोगों को गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गए। जिन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बीती रात को सेक्टर 40 में लोहड़ी का...

गुरुग्राम(मोहित): गुरुग्राम में सोमवार देर रात लोहड़ी के जश्न के दौरान हुई फायरिंग में तीन लोगों को गोली लग गई। घटना गुरुग्राम के सेक्टर 40 की है, जहां रात करीब 11 बजे लोग लोहड़ी के जश्न में सराबोर थे, तभी 5 अज्ञात युवकों ने फायरिंग की और फरार हो गए। इस फायरिंग में तीन लोगों को गोली लग गई। तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस
इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक हमलावर कार्यक्रम में जबरदस्ती घुसे थे, जिसके बाद उन्होंने फायरिंग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!