Sonipat: रंजिश में युवक की हत्या करने वाले 2 सगे भाइयों पर पुलिस का तगड़ा एक्शन, दोनों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Edited By Manisha rana, Updated: 24 May, 2026 08:37 AM

police action against two brothers who murdered a young man due to enmity

सोनीपत के गांव भटगांव में देर रात दो युवक सागर और बिट्टू पर गांव के ही रहने वाले दो सगे भाइयों प्रिंस और मोहित ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के गांव भटगांव में देर रात दो युवक सागर और बिट्टू पर गांव के ही रहने वाले दो सगे भाइयों प्रिंस और मोहित ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग से पहले दोनों युवकों पर मिर्ची पाउडर डाला गया और उसके बाद बिट्टू और सागर पर करीब तीन से चार राउंड फायर हुए जिसमें बिट्टू की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह बताया जा रहा है कि सागर का बड़ा भाई गांव की एक लड़की को भगाकर शादी कर चुका है और उसी की रंजिश रखते हुए लड़की के भाई प्रिंस और मोहित ने इस वारदात को अंजाम दिया। 

वारदात के 10 घंटे बीतने के बाद आरोपी काबू 

इस वारदात के 9 से 10 घंटे बीत जाने के बाद जब क्राइम ब्रांच की कई टीमें मोहित और प्रिंस का पीछा कर रही थी तो क्राइम ब्रांच वन की टीम को देखकर मोहित और प्रिंस ने भागने की फिराक में क्राइम ब्रांच वन की टीम की गाड़ी पर फायर कर दिया। इसके बाद क्राइम ब्रांच वन की टीम के कर्मचारियों ने दोनों को काबू करने के लिए उन पर फायर किया तो दोनों के पैर में गोली लगी। मोहित और प्रिंस को आनंद फादर में इलाज के लिए पुलिस कर्मचारी खानपुर पीजीआई लेकर पहुंचे जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। क्राइम ब्रांच 1 की टीम ने दोनों के कब्जे से दो अवैध देसी कट्टे और बाइक बरामद की है। 

डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान के मुताबिक दोनों सगे भाई मोहित और प्रिंस की क्राइम कुंडली पुलिस खंगाल रही है। बिट्टू हत्याकांड को आपसी रंजिश में अंजाम दिया गया है और इस वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बिट्टू हत्याकांड के बाद बिट्टू के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है और बिट्टू के परिजन जिला पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। बिट्टू के चाचा रोहतास ने बताया कि बिट्टू और सागर जब ड्यूटी से घर लौट रहे थे तब मोहित और प्रिंस ने इस वारदात को अंजाम दिया, क्योंकि सागर का बड़ा भाई मोहित और प्रिंस की बहन से शादी कर चुका है और इसी की रंजिश रखते हुए उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। उनके बेटे का तो इस मामले में भी कोई हाथ नहीं था। मोहित और प्रिंस ने पहले तो सागर और बिट्टू पर मिर्ची पाउडर डाला और उसके बाद बिट्टू को तीन गोलियां मारी।

वहीं इस वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल देखने को मिल रहा है और बिट्टू के परिवार में उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बिट्टू केशव का आज खानपुर पीजीआई में पोस्टमार्टम होगा और उसके बाद उसके शव का दाह संस्कार किया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!