अंबाला में रेस्टोरेंट में भयंकर आग, दमकल ने पाया काबू, सारा सामान जलकर हुआ राख
Edited By Gourav Chouhan, Updated: 07 Feb, 2023 10:28 AM

सूचना मिलने के कुछ कि कुछ ही देर बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकानदार का काफी नुकसान हो गया है।
अंबाला(अमन) : शहर के जैन कॉलेज रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में अल सुबह भयानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आशंका जताई जा रही है कि दुकान में आग शार्ट सर्किट के चलते लगी होगी।
सुबह 6 बजे किसी ने दुकान के मालिक को फोन पर दी सूचना
दुकान के मालिक राजेश ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 6 बजे फोन आया था कि उनकी दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को भी आग लगने की सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा कि दुकान में से धुआं निकल रहा था। सूचना मिलने के कुछ कि कुछ ही देर बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकानदार का काफी नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक उनकी दुकान का लगभग सारा सामान जलकर राख हो चुका था। फिलहाल आग लगने के कारण साफ नहीं हो पाए हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

चंद मिनटों में धूं-धूं कर राख हुआ करोड़ों का बैंक्वेट हॉल, करनाल के 'अमानी फार्म' में लगी भीषण आग

पानीपत में भीषण हादसा, बस की टक्कर से ईको वैन में लगी आग...जिंदा जली युवती

नेशनल हाईवे पर चीख-पुकार: सिलसिलेवार टक्कर के बाद कार बनी आग का गोला, जिंदा जल गई मासूम

अंबाला में पार्क में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

करनाल Bus Stand पर खड़ी 3 रोडवेज बसों में लगी आग, 1 बस जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही आशंका

फरीदाबाद में LPG सिलेंडरों के लिए हाहाकार ! लोगों की बढ़ीं मुश्किलें, होटल और रेस्टोरेंट बंद होने...

अविवाहित युवती ने नवजात को सड़क पर फेंका, पुलिस ने किया काबू

मेहनत लाई रंग: 55-60 KG कैटेगरी में अंबाला के हितेश ढिल्लों ने जीता 'मिस्टर चंडीगढ़' का खिताब

दिल्ली से हो रही थी अंबाला में सप्लाई, करोड़ों की हेरोइन सहित पकड़ी गई विदेशी महिला, हो सकते हैं...

चिंता में किसान...अंबाला में बारिश और तेज हवा से खेतों में बिछी गेहूं की फसल, इस दिन फिर बरसेंगे...