अंबाला में हलवाई की दुकान में लगी आग, मिठाई का सामान बनाते वक्त हुई घटना

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 09 Jul, 2024 03:16 PM

fire breaks out in a sweet shop in ambala

हरियाणा में लगातार आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला अंबाला से सामने आया है, जहां शहर के हलवाई बाजार स्थित मशहूर नत्थू राम हलवाई की दुकान पर डीजल की भट्टी से आग लग गई और देखते ही देखते पूरी दुकान को चपेट में ले लिया।

अंबाला (अमन कपूर): हरियाणा में लगातार आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला अंबाला से सामने आया है, जहां शहर के हलवाई बाजार स्थित मशहूर नत्थू राम हलवाई की दुकान पर डीजल की भट्टी से आग लग गई और देखते ही देखते पूरी दुकान को चपेट में ले लिया।

PunjabKesari

बता दें कि हलवाई बाजार काफी तंग बाजार में है, लेकिन गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो आसपास के घर और दुकानें भी चपेट में आ सकती थी। नत्थू हलवाई घेवर के लिए काफी मशहूर है। यहां सामान लेने के लिए लोगों को लाइन में लगना पड़ता है और घंटों इंतजार करना पड़ता है। लेकिन गनीमत रही की आग वहां लगी जहां सामान बन रहा था। जिससे लोगों को भी कोई नुकसान नही हुआ और सामान तैयार कर रही लेबर भी सुरक्षित रही। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!