सुबह-सुबह मचा हड़कंप, सब्जी मंडी के सामने शटरिंग की दुकान में लगी आग;  मौके पर पहुंची 4 दमकल गाड़ियां

Edited By Harman, Updated: 10 Jun, 2026 01:37 PM

fire breaks out at a shuttering shop opposite the vegetable market

फतेहाबाद के हिसार रोड सब्जी मंडी के सामने बुधवार सुबह शटरिंग की दुकान में भयंकर आग लगी है। लाखों रुपए की नई लकड़ी की पेडी, बांस, बल्लियां, लकडी के पिल्लर जलकर राख हुए।

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद के हिसार रोड सब्जी मंडी के सामने बुधवार सुबह शटरिंग की दुकान में भयंकर आग लगी है। लाखों रुपए की नई लकड़ी की पेडी, बांस, बल्लियां, लकडी के पिल्लर जलकर राख हुए।

फायर ब्रिगेड के द्वारा मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन लकड़ी का सामान होने के कारण तेजी से फैली आग की लपटें फैली। दुकान में पॉलिथीन पड़ा होने के कारण धुंआ काफी फैला हुआ था। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही।

ओम शटरिंग स्टोर के मालिक जयप्रकाश ने बताया कि सुबह दुकान के आस पड़ोस के लोगों ने उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। जयप्रकाश ने बताया कि दुकान के पीछे से किसी ने आग लगाई है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!