हरियाणा में मलेरिया के खिलाफ लड़ाई तेज, कई पहल शुरू की गई;  उच्च जोखिम वाले इलाकों में  विशेष टीमें तैनात

Edited By Harman, Updated: 25 Apr, 2026 04:08 PM

fight against malaria intensifies in haryana several initiatives launched

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर मलेरिया उन्मूलन में तेजी लाने के लिए कई पहल शुरू की हैं, जिनके तहत गांव और मोहल्ला स्तर पर सूक्ष्म निगरानी, ​​स्रोत का पता लगाना और उच्च जोखिम वाली आबादी की निगरानी पर ध्यान केंद्रित किया...

चंडीगढ़ : हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर मलेरिया उन्मूलन में तेजी लाने के लिए कई पहल शुरू की हैं, जिनके तहत गांव और मोहल्ला स्तर पर सूक्ष्म निगरानी, ​​स्रोत का पता लगाना और उच्च जोखिम वाली आबादी की निगरानी पर ध्यान केंद्रित किया गया है। विभाग ने उन सभी गांवों और शहरी इलाकों के लिए एक योजना तैयार की है, जहां पिछले वर्ष मलेरिया के मामले सामने आए थे। 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने शनिवार को बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम हर महीने इन इलाकों में घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर रही हैं, जिससे यह सुनिश्चित हो रहा है कि कोई भी संभावित मामला अनदेखा न रह जाए। उन्होंने कहा कि इसी सिलसिले में एक और कदम उठाते हुए सामने आए मलेरिया के प्रत्येक मामले में अनिवार्य जांच की जा रही है। अब प्रत्येक मामले की जांच एक विशेष टीम करती है, जिसमें एक महामारी विशेषज्ञ भी शामिल होता है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य संक्रमण के सटीक स्रोत की पहचान और रोकथाम करने है।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मामलों की संख्या 2014 में 4,485 थी जो 2025 में घटकर मात्र 202 रह गई है। बयान के अनुसार हाल के वर्षों में मलेरिया से संबंधित मौत का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!