दुखद हादसा: सड़क के बीच खड़ा कंटेनर बना काल, पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटी घायल

Edited By Shivam, Updated: 11 Oct, 2020 11:32 PM

father son died in road accident

पलवल केएमपी एक्सप्रेस वे पर सड़क के बीचों-बीच खड़े कंटेनर में आई-10 कार टकराने से कार सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं मां-बेटी घायल हो गई। सदर थाना पुलिस ने घायल पीड़िता की शिकायत पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पलवल (दिनेश): पलवल केएमपी एक्सप्रेस वे पर सड़क के बीचों-बीच खड़े कंटेनर में आई-10 कार टकराने से कार सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं मां-बेटी घायल हो गई। सदर थाना पुलिस ने घायल पीड़िता की शिकायत पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच मुकेश कुमार ने बताया कि रामा पार्क रोड उत्तम नगर (दिल्ली) निवासी रेखा ने शिकायत दर्ज कराई है कि शनिवार की शाम को वह अपने पति विनोद सेठी (48), पुत्र मनोज सेठी (30) व बेटी मेघा के साथ आई-10 कार में सवार होकर केएमपी मार्ग होते हुए कोकिलावन धाम स्थित शनिदेव मंदिर पर जा रहे थे। कार को पीड़िता का पुत्र मनोज सेठी चला रहा था। 

गांव महेशपुर के समीप एक ट्रक बगैर कोई सूचक संदेश के सड़क के बीचों-बीच खड़ा हुआ था। पीड़िता की कार पीछे से ट्रक में टकरा गई। हादसे में पीड़िता के पति व पुत्र की मौके पर मौत हो गई जबकि पीड़िता व पुत्री गंभीर रुप से घायल हो गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए व मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!