सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा सुरक्षित

Edited By Isha, Updated: 11 Sep, 2019 04:37 PM

father dies in road accident son safe

कुबेर धर्मकांटा बरसत रोड के पास हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पिता की मौत हो गई है जबकि बेटा बाल-बाल बच गया। रात्रि को इस दुर्घटना में साइकिल पर जा रहे पिता-पुत्र को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी थी। वहीं युवक

पानीपत (सौरव): कुबेर धर्मकांटा बरसत रोड के पास हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पिता की मौत हो गई है जबकि बेटा बाल-बाल बच गया। रात्रि को इस दुर्घटना में साइकिल पर जा रहे पिता-पुत्र को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी थी। वहीं युवक की शिकायत के आधार पर थाना सैक्टर 13-17 पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

इंदिरा विहार कालोनी नूरवाला निवासी 35 वर्षीय सोनू ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात को वह तथा उसके पिता साइकिल पर सवार होकर अपने घर से बरसत की ओर जा रहे थे। वह साईकिल चला रहा था जबकि उसका पिता पीछे बैठा था। जब वे कुबेर धर्मकांटा बरसत रोड के पास पहुंचे तो पीछे से एक बाइक का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार से चलाता हुआ आया तथा सीधे उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे उसका पिता डिवाइडर की तरफ जा गिरा और डिवाइडर से टकराने से सिर में काफी चोटें आई वहीं वह बाल-बाल बच गया।

मोटरसाइकिल चालक ने बाइक थाम कर उसके पिता को संभाला। पूछताछ में बाइक चालक ने पहचान साहिल पुत्र उमेद निवासी बराना के तौर पर दी। वह बाइक सवार को अपने घायल पिता के पास छोड़कर भाई को बुलाने चला गया। इसी दौरान बाइक चालक उसके पिता रघबीर को सिविल अस्पताल में ले गया। जब वे दोनों भाई वापस लौटे तो घटनास्थल पर कोई नहीं मिला। उन्होंने पिता की काफी तलाश की लेकिन ज्यादा अंधेरा होने के कारण कोई पता नहीं चल पाया। उन्हें मंगलवार सुबह सूचना मिली कि एक व्यक्ति की सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। सूचना मिलने पर वह अस्पताल पहुंचे तो मृतक की शिनाख्त उसके पिता रघबीर के तौर पर की। थाना सैक्टर 13-17 पुलिस ने आरोपी साहिल के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!