जुलाना में खेत जोत रहे किसान की मौत, दो बच्चों का पिता था मृतक

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 07 Jul, 2025 08:37 PM

farmer died while ploughing his field in julana

जुलाना क्षेत्र के गांव देवरड़ में एक किसान की खेत में काम के दौरान मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह अपने खेत में धान की बुवाई के लिए खेत को तैयार कर रहा था। मृतक की पहचान 62 वर्षीय राजेंद्र के रूप में हुई है।

जुलाना (विजेंद्र सिंह) : जुलाना क्षेत्र के गांव देवरड़ में एक किसान की खेत में काम के दौरान मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह अपने खेत में धान की बुवाई के लिए खेत को तैयार कर रहा था। मृतक की पहचान 62 वर्षीय राजेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जींद के सामान्य अस्पताल में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक राजेंद्र अपने खेत में धान की बुआई कर रहा था। तभी ट्रैक्टर खेत में फस गया। किसान ने निकालने की कोशिश की लेकिन खेत में पानी होने के कारण ट्रैक्टर टेढ़ा होकर गया, जिसके नीचे किसान की दबने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक किसान के 2 बेटे हैं। जिनमें एक विवाहित है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!