आधी रात घर में घुसने पर परिजनों ने की जमकर पिटाई, युवक ने तोड़ा दम

Edited By vinod kumar, Updated: 20 Oct, 2019 07:11 PM

जींद में आधी रात को घर में घुसे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। रात को ही सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

जींद(जसमेर मलिक): जींद में आधी रात को घर में घुसे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। रात को ही सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मृतक युवक के चाचा के बयान पर एक को नामजद कर कई अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

आरोप है कि कंडेला गांव का युवक विजेंद्र(28) शनिवार रात को गांव के ही राममेहर के घर घुस गया। घर में घुसते ही परिजनों को जाग आ गई और फिर उन्होंने युवक को जमकर पीटा। इसके बाद आधी रात को पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर बताया गया कि एक युवक गांव में चोरी की नियत से घर में घुस गया। उसे पकड़ रखा हुआ है।

PunjabKesari,haryana

सूचना के बाद सदर थाना पुलिस जब मौके पर पहुंची तो युवक विजेंद्र गंभीर रूप से घायल मिला। पुलिस युवक को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने युवक के परिजनों को इसकी सूचना दी। 

पुलिस ने मृतक के चाचा कृष्ण के बयान पर कंडेला गांव के राममेहर को नामजद कर कई अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। सदर थाना पुलिस प्रभारी सुरेंद्र कंबोज का कहना है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने एक नामजद कर कई अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!