बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी संचालक खुले में जला रहे कूड़ा

Edited By Shivam, Updated: 16 Sep, 2019 02:07 PM

factory operators burning garbage in open large industrial area

बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी मालिकों द्वारा एन.जी.टी. के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हंै। औद्योगिक क्षेत्र में कई फैक्टरियों से कूड़ा निकलता है और उसे खुले में जलाया जा रहा है। इससे फैक्टरी वाले कर्मचारियों के साथ, गांव लल्हेड़ी, लड़सौली व...

गन्नौर (नरेंद्र): बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी मालिकों द्वारा एन.जी.टी. के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हंै। औद्योगिक क्षेत्र में कई फैक्टरियों से कूड़ा निकलता है और उसे खुले में जलाया जा रहा है। इससे फैक्टरी वाले कर्मचारियों के साथ, गांव लल्हेड़ी, लड़सौली व बड़ी के ग्रामीणों को भी बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में संैकड़ों छोटी-बड़ी फैक्टरियां हैं, लेकिन उनसे निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए कोई ट्रैङ्क्षनग ग्राऊंड नहीं है, जिसके कारण रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कंपनी के कर्मचारी मौका देखकर कूड़े को खुले में डालकर आग लगाकर चले जाते हंै। 

पर्यावरण संरक्षण की बदहाल स्थिति का आलम यह है कि फैक्टरियों का कूड़ा कई बार गांव के पास ही जला दिया जाता है लेकिन आज तक प्रशासन और पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड ने इसकी आवश्यकता समझी ही नहीं।

बड़ी एच.एस.आई.आई.डी.सी. एसोसिएशन के प्रधान शमशेर शर्मा ने फैक्टरी मालिकों से आह्वान किया वे ऐसा न करें, जिससे एन.जी.टी. एवं पॉल्यूशन विभाग द्वारा आपके खिलाफ  कोई कार्रवाई करनी पड़े। एच.एस.आई.आई.डी.सी. के अधिकारियों को भी इस तरफ  ध्यान देना चाहिए। उन्हें भी प्रदूषण फैलाने वाले फैक्टरी संचालकों के साथ सख्ती से निपटना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!