पोल ऑफ पोल: बीजेपी को Exit Poll में 7 सीटें, कांग्रेस तीन पर सिमटी

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 01 Jun, 2024 07:51 PM

exit polls of haryana have also started coming out now

देश में करीब ढाई महीने तक चले लोकसभा चुनाव का 1 जून को 8 राज्यों में वोटिंग के साथ ही खत्म हो गया। इसके साथ ही एग्जिट पोल्स आना शुरू हो गए हैं। वहीं हरियाणा के एग्जिट पोल्स भी अब सामने आने लगे हैं।

हरियाणा डेस्क: देश में करीब ढाई महीने तक चले लोकसभा चुनाव का 1 जून को 8 राज्यों में वोटिंग के साथ ही खत्म हो गया। इसके साथ ही एग्जिट पोल्स आना शुरू हो गए हैं। वहीं हरियाणा के एग्जिट पोल्स भी अब सामने आने लगे हैं। टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 7 सीटें और कांग्रेस को तीन सीटें मिलती नजर आ रहीं है।

बता दें कि हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान हुआ था। जिनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल, हिसार, सिरसा, रोहतक, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, अंबाला और भिवानी महेंद्रगढ़ सीटें शामिल है। वहीं इस बार करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को मैदान में उतारा है। वहीं रोहतक लोकसभा सीट से भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा मैदान में हैं। 

घर बैठे देखे परिणाम

अत्यधिक गर्मी के चलते लोकसभा चुनाव के परिणाम घर बैठे आसानी से देखे जा सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट www.result.eic.in  या वोटर हेल्पलाइन एप का इस्तेमाल किया जा सकता है। मौसम विभाग ने भी गर्मी को देखते हुए घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!