शादी के 4 साल बाद भी घर में नहीं गुंजी किलकारी, हताश टीचर ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 28 Apr, 2025 04:30 PM

even after 4 years of marriage there was no sound of laughter in house

हरियाणा के पानीपत में शनिवार शाम एक शिक्षिका ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों के अनुसार शिक्षिका शादी के 4 साल भी बच्चा न होने से परेशान रहती थी। जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

पानीपत : पानीपत के धूप सिंह नगर में शनिवार शाम एक शिक्षिका ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों के अनुसार शिक्षिका शादी के 4 साल भी बच्चा न होने से परेशान रहती थी। जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। चांदनीबाग थाना पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करायाकर परिजनों को सौंप दिया है।

जांच अधिकारी मनोज ने बताया मृतका प्रियंका एक निजी स्कूल में टीचर थी। उनका पति किसी कंपनी में कार्यरत है। शनिवार को दोनों ड्यूटी पर गए हुए थे। जिसमें प्रियंका छुट्टी के बाद घर आ गई थी। शाम साढ़े छह बजे परिजन घर लौटे तो प्रियंका फंदे पर लटकी मिली। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Gujarat Titans

148/1

14.5

Gujarat Titans are 148 for 1 with 5.1 overs left

RR 10.21
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!