Edited By Yakeen Kumar, Updated: 19 Apr, 2025 05:45 PM

करनाल में पानीपत पुलिस की CIA-2 की टीम और बदमाशों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हो गई। जिसमें भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग की। आरोपियों की पिकअप के खेतों जाकर पलट गई।
करनाल : करनाल में पानीपत पुलिस की CIA-2 की टीम और बदमाशों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हो गई। जिसमें भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग की। आरोपियों की पिकअप के खेतों जाकर पलट गई। पुलिस ने मौके से 2 बदमाशों को को गिरफ्तार किया है। घायलों को करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार पानीपत पुलिस की CIA-2 की टीम पर करनाल-शामली रोड पर बैटरियां चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने पथराव और फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने पीछा किया और यमुना पुल यूपी बॉर्डर पर नाकाबंदी करवाई। आरोपी पिकअप चालक खेतों के रस्ते भागने लगे, जहां खेत में उनकी गाड़ी पलट गई। पुलिस ने मौके से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य आरोपी फरार हो गए। आरोपियों की पहचान यूपी के रहने वाले रियासत उर्फ भूरा और उसके भाई असलम के रूप में हुई है। घायलों का करनाल के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आरोपियों पर कई मामले हैं दर्ज
मंगलोरा चौकी के पुलिसकर्मी ने बताया पानीपत CIA-2 की टीम को गुप्ता सूचना मिली थी पानीपत के कई मुकदमों के आरोपी यूपी के ओर जा रहे हैं। जब उन्हें रोकने को गया तो उन्होनें पुलिस पर फायरिंग और पथराव किया। लेकिन पुलिस टीम ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपियों पर कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)