ये कैसा इंसाफ... हत्यारोपी पेरोल पर आकर फरार, बेकसूर को 2 साल जेल में रखा

Edited By Isha, Updated: 10 Dec, 2025 12:59 PM

murder accused absconds on parole innocent man jailed for 2 years

गन्नौर थाना क्षेत्र में महिला केला देवी की गई हत्या के मामले में तरावड़ी क्षेत्र के लल्याणी गांव वासी व्यक्ति मलखान नाथ को चेतराम बनाकर जेल में भेज दिया गया। दो साल तक जेल में रहने के बाद अब वह बा

करनाल: गन्नौर थाना क्षेत्र में महिला केला देवी की गई हत्या के मामले में तरावड़ी क्षेत्र के लल्याणी गांव वासी व्यक्ति मलखान नाथ को चेतराम बनाकर जेल में भेज दिया गया। दो साल तक जेल में रहने के बाद अब वह बाहर आया है। मंगलवार को मलखान नाथ एडवोकेट और परिवार के लोगों के साथ एसपी गंगाराम पुनिया से मिले। एडवोकेट के माध्यम से उसने डीएनए रिपोर्ट प्रस्तुत की। एसपी ने एसआईटी गठित कर मामले की गहनता से जांच करवाने का भरोसा दिया है।

लल्याणी गांव के मलखान नाथ ने बताया कि वर्ष 1997 में सोनीपत के गन्नौर थाना क्षेत्र में केला देवी की हत्या कर दी थी। गन्नौर पुलिस ने आरोपी चेतराम को गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2020 में चेतराम पेरोल पर छूट गया। आरोपी फरार है। पुलिस ने दिसंबर 2023 को मलखान नाथ को चेतराम मानते हुए गिरफ्तार कर को लिया। मलखान के जेल जाने के बाद उन्होंने कोर्ट के सामने डीएनए करवाने की मांग की। जांच में अब रिपोर्ट मलखान नाथ के हक में आई है। 29 नवंबर 2025 को मलखान नाथ जेल से बाहर आए हैं। अब मलखान नाथ ने लापरवाह पुलिस कर्मचारियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!