सड़क हादसे में बुजुर्ग दंपती की मौत, बेटा-बहू गंभीर रूप से घायल

Edited By Isha, Updated: 27 Aug, 2024 03:15 PM

elderly couple died in a road accident

गांव नौरंगाबाद टोल प्लाजा के पास शनिवार रात 11 बजे खाटूश्याम से दर्शन कर बहादुरगढ़ लौट रहे एक परिवार की बोलेरो गाड़ी को निजी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी ने रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़...

भिवानीः गांव नौरंगाबाद टोल प्लाजा के पास शनिवार रात 11 बजे खाटूश्याम से दर्शन कर बहादुरगढ़ लौट रहे एक परिवार की बोलेरो गाड़ी को निजी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी ने रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

बहादुरगढ़ की नेहरू काॅलोनी निवासी रविंद्र (35) अपनी पत्नी सुनीता (32), 72 वर्षीय पिता मुरारीलाल और 68 वर्षीय मां रामरती समेत दो बच्चों को साथ चार पहिया में राजस्थान के श्री खाटूश्याम धाम गया था। रात में वह अपनी गाड़ी में सवार होकर वापस भिवानी के रास्ते बहादुरगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे नौरंगाबाद टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो रविंद्र ने अपनी गाड़ी को वहां स्पीड ब्रेकर पर धीमी कर दिया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक निजी बस ने उनकी चार पहिया में टक्कर मार दी। इस कारण चार पहिया में सवार परिवार के चारों सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को भिवानी सामान्य अस्पताल लाया गया। वहां पर मुरारीलाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी रामरती देवी को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!