Big Breaking: अल-फलाह यूनिवर्सिटी में ED की बड़ी छापेमारी; खाते और फंडिंग रडार पर

Edited By Isha, Updated: 18 Nov, 2025 09:17 AM

ed conducts major raid at al falah university

दिल्ली-एनसीआर में हुए हालिया विस्फोट मामले के बाद, फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी (Al-Falah University) एक बार फनर सुर्खियों में आ गई है। मंगलवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कई टीमों ने क्राइम

फरीदाबाद (अनिल राठी): दिल्ली-एनसीआर में हुए हालिया विस्फोट मामले के बाद, फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी (Al-Falah University) एक बार फनर सुर्खियों में आ गई है। मंगलवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कई टीमों ने क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस के साथ यूनिवर्सिटी परिसर और इससे जुड़े लगभग 30 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की है।

वित्तीय अनियमितताओं और PMLA के तहत कार्रवाई
ईडी की यह कार्रवाई मुख्य रूप से यूनिवर्सिटी और उसके ट्रस्टियों से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) की जाँच के तहत की जा रही है। जांच एजेंसी ने इस मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच का मुख्य फोकस यूनिवर्सिटी के अकाउंट्स, फंडिंग के स्रोत और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन पर है। जाँच में विदेशी फंडिंग (Foreign Funding) के नियमों के उल्लंघन और ट्रस्ट की संपत्तियों के गलत इस्तेमाल का संदेह जताया जा रहा है।

ह छापेमारी तब हुई है जब दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट मामले में यूनिवर्सिटी से जुड़े डॉक्टरों और व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं। अधिकारियों का मानना है कि यूनिवर्सिटी के वित्तीय रिकॉर्ड से आतंकी फंडिंग और 'व्हाइट-कॉलर' टेरर मॉड्यूल से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

आतंकी मॉड्यूल और धोखाधड़ी से जुड़े मामले
सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम विस्फोटक मामले के मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े अन्य व्यक्तियों के यूनिवर्सिटी में कार्यकाल और उनके वेतन व वित्तीय संबंधों की जाँच कर रही है। इसके अलावा, यूनिवर्सिटी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़ी दो अलग-अलग FIR भी दर्ज की हैं। यह मामले यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) और NAAC द्वारा यूनिवर्सिटी की मान्यता और संचालन में पाई गई कथित अनियमितताओं से संबंधित हैं।

यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी को भी यूजीसी की शिकायत के आधार पर पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है। ईडी और अन्य एजेंसियां, यूनिवर्सिटी के ट्रस्टियों और प्रबंधन के ठिकानों पर तलाशी ले रही हैं, जिसमें दिल्ली के ओखला स्थित अल-फलाह ट्रस्ट का कार्यालय भी शामिल है। यह जाँच आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे कर सकती है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!